दालचीनी के 11 फायदे 

दालचीनी के 11 फायदे 

दालचीनी पाचन-शक्ति को बढ़ाती है और सर्दी-जुकाम, खाँसी में लाभ करती है।

1.

दालचीनी का फाण्ट बनाकर और उसमें अदरक, लौंग तथा इलायची मिलाकर पीने से वातज एवं कफज-विकारों का शमन होता है।

2.

दालचीनी चूर्ण में शहद मिलाकर सेवन करने से श्वास-कास में लाभ होता है। 

3.

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर में आधा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में 2-3 बार दोहराने से मुँहासों की समस्या में लाभ होता है।

4.

एक चौथाई चम्मच दालचीनी पाउडर में आधा चम्मच शहद मिलाकर देने से शैय्यामूत्रता में लाभ होता है। 

5.

अगर बच्चे की उम्र 10 वर्ष से ज्यादा है तो आधा चम्मच दालचीनी पाउडर में 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रातः या शाम भोजन से आधा घण्टा पहले सेवन करने से शैय्यामूत्रता में अवश्य लाभ होता है।

6.

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या 2-3 दालचीनी के टुकड़े को एक गिलास पानी में चतुर्थांश शेष रहने तक पकाएं, फिर इसे छानकर हल्का गुनगुना कर प्रातः खाली पेट सेवन करने से लिवर की सूजन में लाभ होता है।

7.

1 चम्मच दालचीनी को 1 चम्मच शहद में मिलाकर पेस्ट बनाकर प्रभावित स्थान में 15-20 मिनट लगाकर सादे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया प्रतिदिन 2-3 बार दोहराने से पामा रोग में लाभ होता है।

8.

आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास पानी में चतुर्थांश शेष रहने तक उबालें। फिर इसे छानकर हल्का गुनगुना कर प्रातः एवं सायं खाली पेट सेवन करने से PCOS की समस्या में लाभ होता है।

9.

आधा चम्मच दालचीनी चूर्ण को आधा गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद मिलाकर प्रातः एवं सायं भोजन के आधा घण्टा बाद सेवन करने से स्तन्यल्पता (दुग्ध की कमी) में लाभ होता है।

10.

आधा चम्मच दालचीनी को 250 मिली पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। फिर इसे छानकर ठण्डा कर 1 चम्मच शहद मिलाकर प्रातः एवं सायं खाली पेट सेवन करने से स्थौल्यता (मोटापा) कम होती है।

11.

Read More...

Click Here