आइए जानते हैं लहसुन के फायदे

आमतौर पर हम लहसुन का प्रयोग खाने में करते हैं। लहसुन किसी भी सब्जी के टेस्ट को जानदार बना देता है। लेकिन लहसुन में कुछ ऐसे गुणकारी elements हैं जो आपको कई बीमारियों से भी दूर रखते हैं। तो आइए जानते हैं लहसुन के फायदे।

हम आज आपको लहसुन खाने से जुड़े पांच टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं।

दिल सेहतमंद रहेगा

लहसुन खाने से खून का जमाब नहीं होता और heart attack का खतरा कम हो जाता है। लहसुन और शहद के mixture को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में बसा निकल जाता है। जिससे blood circulation ठीक से होता है।

हाई ब्लड प्रेशर से छुटकारा

लहसुन खाने से हाई ब्लड प्रेशर से आराम मिलता है। दरअसल लहसुन blood circulation को control करने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर से जुड़े रोगियों को लहसुन खाने की सलाह भी दी जाती है।

पेट से जुड़ी बीमारियां खत्म

पेट से जुड़ी बीमारियां जैसे डायरिया और कब्ज की रोकथाम में लहसुन काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं लहसुन शरीर के अंदर मौजूद जहरीले पदार्थों यानी toxic substances को बाहर निकालने का भी काम करता है।

तनाव टेंशन से छुटकारा

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि लहसुन तनाव टेंशन को भी दूर करता है। कई बार हमारे पेट में ऐसे acid बन जाते हैं जिससे हमें घबराहट होने लगती है। लहसुन इस एसिड को बनने से रोकता है। लहसुन खाने से सिरदर्द और hyper टेंशन में भी काफी आराम मिलता है।

दांत के दर्द में आराम मिलता है

लहसुन में Antibacterial और दर्द निवारक painkiller गुण मौजूद होते हैं। अगर आपके दांत में दर्द है तो वह लहसुन की एक कली पीसकर उस दर्द वाली जगह पर लगाएं। कुछ ही देर में आपको दांत दर्द से आराम मिल जाएगा।

लहसुन सांस से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायक है। सर्दी, जुकाम, खांसी, अस्थमा और निमोनिया के इलाज में natural दवा के रूप में काम करता है।

सेहत से जुड़े अन्य टिप्स पाएं और अन्य घरेलू उपचार जानें

नीचे दिए गए button पर क्लिक करके आप स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स सरल भाषा में पा सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य घरेलू उपचार के बारे में भी जान सकते हैं।