नीम के 7 फायदे

नीम के 7 फायदे

20-25 नीम की पत्तियों को पानी में पीसकर एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में 1-2 बार दोहराने से मुँहासों की समस्या में लाभ होता है

1.

एक कप नीम के रस में 1 चम्मच चीनी मिलाकर हल्का गर्म कर खाली पेट या भोजन के आधा घण्टे बाद सेवन करने से पाण्डु रोग में लाभ होता है।

2.

7-8 नीम के ताजे पत्तों को पीसकर रस निकाल लें। फिर इस रस को प्रभावित स्थान पर 3 मिनट तक लगाकर गुनगुने पानी से गरारे कर लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में 1-2 बार दोहराने से कृमिदन्त में लाभ होता है।

3.

5-10 पत्ते नीम के, 5-8 पत्ते तुलसी के इन सभी को 1 लीटर पानी में 15-20 मिनट तक उबालें, फिर इसे छानकर गुनगुना कर पानी से बालों को धोएं। यह प्रक्रिया हफ्ते में 1-2 बार दोहराने से रूसी में अवश्य लाभ होता है।

4.

आधा या एक कप नीम के ताजे पत्तों का रस प्रातः खाली पेट या नाश्ते के आधा घण्टे बाद सेवन करने से पामा रोग एवं डेंगू फीवर में लाभ होता है।

5.

7-8 नीम की पत्तियों का ताजा रस निकालकर आधा चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करने से हेपेटाइटिस में लाभ होता है।

6.

आधा चम्मच सूखे नीम के फल के चूर्ण में 2 चम्मच मिश्री मिलाकर प्रातः एवं सायं खाली पेट या भोजन के आधा घण्टे बाद सेवन करने से शीतपित्त में शीघ्र लाभ होता है।

7.

Read More...

Click Here