गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

हर प्रेग्नेंट महिला यह चाहती है कि जन्म के समय उसका बच्चा सेहतमंद और तंदुरुस्त हो। प्रेग्नेंट महिलाएं अपने आहार में नई नई चीजों को शामिल करती हैं। पर ज्यादातर महिलाओं को यह पता नहीं होता कि गर्भधारण करने के बाद क्या खाना चाहिए क्या नहीं।

गर्भावस्था के दौरान हमें महिला और बच्चे के पालन पोषण का पूरा ध्यान रखना चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे की प्रेगनेंसी में क्या-क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने और बच्चे के विकास के लिए अपने खानपान में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट से हमारा मतलब जैसे दही, छाछ, दूध जैसे डेयरी प्रेग्नेंट महिला और बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स खाने चाहिए

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसलिए आप पालक, पता गोभी, ब्रोकली ऐसी सब्जियों को जरूर खाएं। पालक में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए

सूखे मेवो में कई तरह के विटामिन, calories, fibre,Omega 3 fatty acid पाए जाते हैं इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान में सूखे मेवे भी शामिल करने चाहिए।

सूखे मेवे खाने चाहिए

शकरकंद में विटामिन A होता है जो बच्चे की देखने की शक्ति को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें vitamin C, folic acid और fibre भी मजबूत होते हैं।

शकरकंद को जरूर खाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चा अंडा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान पके हुए अंडे का सेवन ही करना चाहिए।  क्योंकि कच्चा अंडा खाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे उल्टी दस्त हो सकती है।

कच्चा अंडा बिल्कुल ना खाएं

प्रेगनेंसी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन  शराब, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें। शराब के सेवन से भ्रूण में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है।

नशीले पदार्थों का सेवन ना करें

सेहत से जुड़े अन्य टिप्स पाएं और अन्य घरेलू उपचार जानें

नीचे दिए गए button पर क्लिक करके आप स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स सरल भाषा में पा सकते हैं और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य घरेलू उपचार के बारे में भी जान सकते हैं।