गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं || What to eat and what not to eat during pregnancy

हर प्रेग्नेंट महिला यह चाहती है कि जन्म के समय उसका बच्चा सेहतमंद और तंदुरुस्त हो। प्रेग्नेंट महिलाएं अपने आहार में नई नई चीजों को शामिल करती हैं। पर ज्यादातर महिलाओं को यह पता नहीं होता कि गर्भधारण करने के बाद क्या खाना चाहिए क्या नहीं।

गर्भावस्था के दौरान हमें महिला और बच्चे के पालन पोषण का पूरा ध्यान रखना चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे की प्रेगनेंसी में क्या-क्या खाना चाहिए और किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

 

डेयरी प्रोडक्ट्स खाने चाहिए

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने और बच्चे के विकास के लिए अपने खानपान में डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए। डेयरी प्रोडक्ट से हमारा मतलब जैसे दही, छाछ, दूध जैसे डेयरी प्रेग्नेंट महिला और बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

 

हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए

प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इसलिए आप पालक, पता गोभी, ब्रोकली ऐसी सब्जियों को जरूर खाएं। पालक में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।

 

सूखे मेवे खाने चाहिए

सूखे मेवो में कई तरह के विटामिन, calories, fiber, Omega 3 fatty acid पाए जाते हैं इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान में सूखे मेवे भी शामिल करने चाहिए।

 

शकरकंद को जरूर खाएं

शकरकंद में विटामिन A होता है जो बच्चे की देखने की शक्ति को विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा इसमें vitamin C, folic acid और fiber भी मजबूत होते हैं।

 

कच्चा अंडा बिल्कुल ना खाएं

प्रेग्नेंट महिलाओं को कच्चा अंडा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान पके हुए अंडे का सेवन ही करना चाहिए।  क्योंकि कच्चा अंडा खाने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे उल्टी दस्त हो सकती है।

 

नशीले पदार्थों का सेवन ना करें

प्रेगनेंसी के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन  शराब, बीड़ी, सिगरेट और तंबाकू पदार्थों का सेवन बिल्कुल ना करें। शराब के सेवन से भ्रूण में पल रहे बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास पर असर पड़ता है।

इसके अलावा आपको घर पर बनी हुई आइसक्रीम, कच्चे पपीते और अनानास का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

shelendra kumar

नमस्कार दोस्तों , में Shelendra Kumar (Founder of healthhindime.com ) हिंदी ब्लॉग कॉन्टेंट राइटर हूँ और पिछले 4 वर्षो से हेल्थ आर्टिकल्स के बारे में ब्लॉग लिख रहा हूँ मेरा उद्देस्य लोगो को हेल्थ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *