Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye – तेजी से खून बढ़ाएं

Blood Badhane Ke Liye Kya Khaye – तेजी से खून बढ़ाएं

          दोस्तों खून की कमी बहुत ही common है लोगों में। खून में हीमोग्लोबिन होता है हीमोग्लोबिन जब कम होता है तब हम इसे खून की कमी बोलते हैं। आदमियों में खून 13.2- 16.6 g/dl होता है और महिलाओं में 11.5- 15 g/dl होता है।

खून की कमी से होने वाले रोग

हीमोग्लोबिन का काम क्या है ऑक्सीजन को carry करना पूरे शरीर में। अगर हीमोग्लोबिन कम हो जाए तो हमारे शरीर में बहुत सारी परेशानियां होती हैं।

जैसे सर दर्द, चक्कर आना, घबराहट होना चिड़चिड़ापन, कमजोरी, ध्यान नहीं लगना, हाथ पैर का ठंडा हो जाना। यह सारी कमियां हीमोग्लोबिन के कारण होते हैं इस कमी को एनीमिया भी कहते हैं अगर heart की बीमारी में भी एनीमिया हो तो और खराब होता है।

यह भी पढ़ेMote Hone Ke Liye Kya Khaye – वजन बढ़ाओ 4 गुना मोटेतेजी से

आईए जानते है कि खून की कमी कैसे दूर करें

खून बढ़ाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि कि आप विटामिन सी का सेवन करें। पपीता, संतरा, नींबू टमाटर इनमें काफी हद तक विटामिन सी मिलता है।

एक और तत्व है Folic acid यह RBC बनाने में मदद करती है। Folic acid कहां मिलती है। कोई भी हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे sprouts, beans, गेहूं के बीज या अनाज मूंगफली में थोड़ा बहुत होता है इसके अलावा केला, brockley ले सकते हैं।


1. चुकंदर का प्रयोग करें

देखिए ऐसे तो हमारी आदत है डॉक्टर के पास गए खून कम है एक sirp लिखकर दे दी। खून का टेबलेट दे दिया या आयरन का। इसके अलावा अगर आप खून बढ़ाना चाहते हैं।

तो आप चुकंदर का प्रयोग कर सकते हैं। चुकंदर काफी फायदे का चीज है। जिसको हम beetroot भी कहते हैं‌ और यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए काफी लाभदायक है।

क्योंकि इसमें आयरन भी है फाइबर भी है पोटैशियम भी है। और यह RBC (Red Blood Cell) को बनाने में मदद करता है। आप एक या दो चुकंदर पका कर भी ले सकते हैं। या भून के खा सकते हैं या इसको आप जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

2. अनार का सेवन करें

खून की कमी को पूरा करने के लिए अनार भी काफी फायदेमंद होता है। अनार में काफी हद तक आयरन होती है तो आप अनार जरूर लीजिए या उसका जूस बनाकर पीजिए तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

सुखे अनार के बीज में भी काफी ज्यादा आयरन होते हैं। तो आप अनार जरूर लीजिए।

3 पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं

खून बनाने में पत्तेदार सब्जियां भी काफी फायदेमंद होती हैं। पालक या हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर लें।

गाजर, अमरूद, सेब, अंगूर, संतरा, टमाटर सब खून बनाने में ज्यादा मदद करते हैं। आप सब को काट कर रख दीजिए फिर देखिए यह brown colour का हो जाएगा। क्योंकि इसमें आयरन होता है।

यह भी पढ़ेस्वस्थ रहने के 10 नियम। करो यह 10 काम नहीं पढ़ोगे बीस्वस्थमार

4. खजूर बादाम और किशमिश

खजूर, बादाम में किशमिश में भी आयरन बहुत मात्रा में होता है। खजूर और किशमिश आप बहुत ज्यादा ले सकते हैं देखिए कुछ ही दिनों में आपको असर दिखना शुरू हो जाएगा।

आप देखेंगे कि आप पहले से ज्यादा अपने आप में फर्क देखेंगे। आप देखेंगे कि इससे पहले आपको बहुत नींद आती थी पर जब आप हमारे द्वारा बताए चीजों का प्रयोग करेंगे तो आपको नींद आना कम हो जाएगी।

इसके अलावा आप गुड का भी प्रयोग कर सकते हैं क्योंकि गुड में काफी हद तक आयरन मौजूद होता है। अगर आप गुड को भी लेंगे तो आपका हीमोग्लोबिन बढ़ेगा।

5. नींबू का प्रयोग करें

– नींबू के अंदर भी बहुत अच्छी मात्रा में Vitamin C उपलब्ध होता है। तो जिनको भी खून की कमी होती है उनको विटामिन सी जरूर देना चाहिए। तो अगर आप खून को बढ़ाना चाहते हैं तो यह चीज आप में खून की मात्रा को बढ़ा देती है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं आपको इनका उपयोग जरूर करना चाहिए। इससे आप अपने शरीर में खून की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

इसके अलावा सभी विटामिन को अपने शरीर के अंदर बढ़ा सकते हैं। जिससे थकान बाल झड़ना कमजोरी होना, थकान होना, सांस फूलना आपको हल्का-फुल्का चलने से बहुत अधिक थकान होना आदि समस्याओं से भी आपको हरी सब्जियों से छुटकारा मिलेगा और यह बिल्कुल मुफ्त कर सकते हैं नेचुरल है आप घर पर रहकर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

6. काले तिल का प्रयोग करें

काले तिल का प्रयोग करना चाहिए जिन लोगों को खून की कमी रहती है। उन लोगों को भी काले तिल का प्रयोग करना चाहिए। काले तिल में अधिक मात्रा में फास्फोरस, मैग्नीशियम बहुत सारे जिंक बहुत सारे minerals पाए जाते हैं।

आयरन को बढ़ाने की मात्रा भी पाई जाती है। जो आपके शरीर में जाकर खून की कमी को बढ़ाने में मदद करती है।

तो काले तिल का भी आपको जरूर सेवन करना चाहिए। यह भी बहुत लाभदायक होता है। उसके बाद आपको खून की कमी कभी नहीं होगी। इसके बाद आपके शरीर में खून बहुत अच्छी मात्रा में बनना शुरू हो जाएगा।

अगर आप हमारे बताए गए नुक्से अपनाते हैं तो आपके शरीर के अंदर खून की कमी कभी नहीं आएगी। आपके शरीर में खून की कमी से होने वाले जो लक्षण पैदा हो रहे थे वह सभी ठीक हो जाएंगे।

यह भी पढेMetabolism Fast Kaise Kare – जानें यह बेहतरीन Tips

Conclusion

हमें उम्मीद है कि आपको हमारे द्वारा बताई गई blood badhane ke liye kya khaye संबंधित जानकारी पसंद आई होगी यदि आप खून की कमी को दूर करने संबंधित किसी प्रकार की भी जानकारी पाना चाहते हैं।तो आप हमारी वेबसाइट पर कमेंट के माध्यम से सवालों के जवाब का सकते हैं।

shelendra kumar

नमस्कार दोस्तों , में Shelendra Kumar (Founder of healthhindime.com ) हिंदी ब्लॉग कॉन्टेंट राइटर हूँ और पिछले 4 वर्षो से हेल्थ आर्टिकल्स के बारे में ब्लॉग लिख रहा हूँ मेरा उद्देस्य लोगो को हेल्थ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *