teeth care : दांतों की सुरक्षा व देखभाल के 10 टिप्स

चेहरे की सुन्दरता एवं स्वास्थ्य रक्षा दोनों के लिए सुन्दर और स्वस्थ दांतों की बहुत जरूरत होती है। दांतों teeth की सुन्दरता से चेहरे की सुन्दरता बढ़ती है। मजबूत बत्तीसी से खाने पीने की वस्तुओं का आनन्द लिया जा सकता है।

यूं तो दांतों का मुख्य उपयोग खाने पीने की चीजों को अच्छी तरह से चबाकर खाने के लिए होता है। ताकि खाई हुई वस्तुएं आसानी से पचाई जा सके। किन्तु इसकी सुन्दरता, इसकी जमावट चेहरे मोहरे को भी सुन्दरता प्रदान करती है। सुन्दर व स्वच्छ बत्तीसी वाला इंसान जब मुस्कुराता है तो उसकी सुन्दरता बढ़ाने में दांत भी सहयोगी होते हैं। किन्तु दांत मुख्य रूप से अन्न को अच्छी तरह चबाकर खाने के उपयोग के लिए ही होते हैं।

दांतों की चमक व सफेदी बरकरार रहे। इनकी मजबूती कायम रहे इसके लिए इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। यहां कुछ उपाय बताए जा रहे है जिनका प्रयोग कर हम दांतों को स्वस्थ व सुन्दर रख सकते हैं।

दांतों teeth को सुन्दर रखने के उपाय

  1. दांतों की सफाई दांतों की नियमित सफाई सबसे जरूरी चीज है। सफाई के अभाव में यह सड़ना शुरू हो जाते हैं, मैले होने शुरू हो जाते हैं। इन पर मटमैली या पीली परत चढ़ने लगती है। हम जो कुछ भी खाते है पीते है उसके छोटे-छोटे कण दांतों में दांतों की दरारों में अटकते अवश्य हैं सफाई के अभाव में यह कण दांतों में दुर्गन्ध पैदा करते हैं। अतः कुछ भी खाएं या पिएं चाहे वह नाश्ता हो, भोजन हो उसके बाद दांतों की सफाई का ध्यान अवश्य रखें।
  2. दांतों की सफाई करने का भी एक ढंग होता है। दांतों पर यदि टूथ ब्रश लगाएं तो वह मुलायम व नरम हो, ब्रश धीरे धीरे ऊपर नीचे रगड़े। इसके लिए अच्छी कम्पनी का ब्रश इस्तेमाल करें। इसके साथ ही टूथ पेस्ट भी अच्छी क्वालिटी का हो। आयुर्वेदिक कम्पनियां भी टूथ पेस्ट और टूथ पावडर बनाती है वह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथ पावडर काफी महीन (बारीक) होना चाहिए ताकि मसूद छिलने का खतरा न रहे। नमक और सरसों का तेल मिलाकर भी हल्के हल्के अंगुली से मसूड़ों की मालिश करने से मसूढे साफ और मजबूत होते हैं। मसूदे जितने मजबूत और स्वस्थ होंगे दांत उतने ही ज्यादा दिन तक टिके रहेंगे।
  3. दांतों की दरारें साफ करें- दांतों की दरारों में फंसे कण अच्छी तरह मुंह में पानी भरकर कुल्ला करने से निकल आते हैं। इसके अतिरिक्त महीन मुलायम सीक या प्लास्टिक के दूध पिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। लोहे की आलपिन या सुई से दांतों को कभी न कुरेदे उससे सेप्टिक होने का खतरा रहता है।
  4. कुल्ला करें- कुल्ला करने के लिए पानी मुह में भरकर बार-बार जोर से उसे मुंह में। इधर से उधर चलाने से दांतों में जितना भी पदार्थ अटका हो वह बाहर आ जाता है।
  5. पाचन संस्थान दांतों का पाचन संस्थान से भी सीधा सम्पर्क रहता है। यदि आपके दांत साफ रहते हैं तो आमाशय भी साफ रहेगा। यदि आपके दांत गंदे व मैले है तो वह गंदगी खाते पीते वक्त पेट में उतरेगी और पेट में गंदगी जाने से पाचन प्रक्रिया गडबडाएगी। यदि आपके दांत निरोगी है, साफ है, मजबूत है तो.. गंदगी से बचाव होगा साथ ही खूब चबा चबाकर खाने से आपकी पाचन प्रणाली सुव्यवस्थित रहेगी। जो भी खाएं उसे खूब अच्छी तरह Drink your solids & eat your liquids की तर्ज पर चबाएं। ताकि वह आसानी से पच सके।
  6. इसके अलावा दातों की चमक (एनेमल) को स्थिर रखने के लिए भी दांतों की सफाई आवश्यक है।
  7. दांतों के विभिन्न रोग दांतों की सफाई के अभाव में ही होते हैं। अतः दांतों को अंगुली से भी मन्जन कर साफ रखें। सरसों का तेल नमक मिलाकर मन्जन करना दांतों के लिए तो उपयोगी है ही यह मसूड़ों के लिए भी बहुत गुणकारी है।
  8. दांत की सफाई के लिए फ्लॉस का उपयोग भी किया जा सकता है। फ्लॉस एक पतले धागे जैसा होता है जिससे दांतों के बीच में फंसे कण आसानी से निकल जाते हैं जो कई बार कुल्ला करने के बाद भी रह जाते हैं।
  9. टूथ पेस्ट की मात्रा कम ही रखनी चाहिए। एक मटर के दाने जितनी दांतों की सफाई के लिए सही टूथ पेस्ट से कहीं अधिक सही ‘टेक्नीक’ की आवश्यकता होती है।
  10. मंजन के समय दांतों को अधिक नहीं रगड़ना चाहिए, मसूड़ों से खून आने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ भी खाने के बाद मुँह चाने, कुल्ला करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए।

आजकल कई अच्छी कम्पनियां अच्छे टूथ पेस्ट बना रही है। उसके साथ ही ब्रश भी उच्च क्वालिटी के बाजार में उपलब्ध है। दन्तकान्ति मंजन और टूथपेस्ट, व त प्रभाकर दन्त मंजन काफी सफल और उपयोगी है। ये दोनों बाजार में आसानी से उपलब्ध है। आगे आप स्वविवेक से निर्णय लेकर स्वयं की पसन्द के मंजन और टूथ ब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं या किसी डेन्टिस्ट से सलाह ले सकते हैं। हमारा ध्येय तो आपको इनकी सुरक्षा के प्रति सजग करना है। दांतों को स्वस्थ रखिए हंसते हंसाते रहिए।

यह भी पढ़ें

सेहत सुधारें खाने के बरतन से

कोकोनट मिल्क के 7 फायदे

shelendra kumar

नमस्कार दोस्तों , में Shelendra Kumar (Founder of healthhindime.com ) हिंदी ब्लॉग कॉन्टेंट राइटर हूँ और पिछले 4 वर्षो से हेल्थ आर्टिकल्स के बारे में ब्लॉग लिख रहा हूँ मेरा उद्देस्य लोगो को हेल्थ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *