त्रिवंग भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || trivang bhasma uses in hindi

त्रिवंग भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || trivang bhasma uses in hindi

 

    नमस्कार दोस्तों यदि आपको आयुर्वैदिक दवा पद्धति के बारे में जानने का शौक है तो आज हम आपके लिए आयुर्वैद से सम्बन्धी एक इंट्रेस्टिंग टॉपिक लेकर आये है। जिसका नाम है त्रिवंग भस्म दोस्तों त्रिवंग भस्म (trivang bhasma in hindi) एक आयुर्वेदिक औषधि है। जो प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना है।

त्रिवंग भस्म में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में रोगों से लड़ते हैं तथा हमारे शरीर को कई प्रकार के लाभ पहुंचाते हैं तो दोस्तों यदि आपको त्रिवंग भस्म के बारे में जानना है तो हमारे साथ इस टॉपिक में अंत तक बने रहिये।

>> मुक्ता शुक्ति भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || muktashukti bhasma uses in hindi

 

त्रिवंग भस्म क्या है? Trivang Bhasma

त्रिवंग भस्म एक प्रकार का आयुर्वेदिक औषधि है। जो प्राकृतिक तत्वों से मिलकर बना है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं। त्रिवंग भस्म प्रेमय विकार, मूत्र विकार, मधु विकार, दर्द, जोड़ो के दर्द के लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होता है।

>> मंडूर भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || Mandoor bhasma uses in hindi

 

त्रिवंग भस्म बनाने के तत्व Trivang Bhasma ingredients

त्रिवंग भस्म एक आयुर्वेदिक औषधि है। जिसे बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए शुद्ध नाग (शीशा), शोधित बंग, शुद्ध जस्ता, अफीम पोस्ट, ग्वारपाठे का रस आदि चीजों की आवश्यकता होती है।

>> कुल्या भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || Kulya Bhasma uses in hindi

 

त्रिवंग भस्म बनाने की विधि how to make trivang bhasma

त्रिवंग भस्म (trivang bhasma) बनाने के लिए हमें सबसे पहले शुद्ध नाग, शुद्ध बंग और शुद्ध जस्ता को एक साथ मिलाकर कढ़ाई में डाल देना है। फिर कढ़ाई को आग पर गर्म करके सारे तत्वों को पतला कर लेना है फिर उसमें भांग और अफीम के पोस्ते का मिश्रित चूर्ण थोड़ा-थोड़ा डालते रहना है।

उसके बाद लोहे की चूर्ण को भी उसमें डालते रहना है। जब चूर्ण समाप्त हो जाए और सभी धातुओं का भी चूर्ण हो जाए। तब उस कढ़ाई को ढक देना चाहिए। आँच पर करीब 12 घंटे तक गर्म करने के बाद जब भस्म लाल हो जाए तब उसे आग से उतार ले और उसको ठंडा कर कपड़े से छान लेना चाहिए।

कपड़े से छानने के बाद उसे खरल में डाल ग्वारपाठे के रस में मथ दें। फिर मथने के बाद उसका टिकिया बनाकर सुखाने के बाद लघु पुट में फुंक दे। ऐसे 7 पुट देने से पीले रंग की भस्म तैयार हो जाती है इसे ही त्रिवंग भस्म कहते हैं।

>> कपर्दक भस्म के फायदे व अन्य जानकारी || Kapardak Bhasma uses in Hindi

त्रिवंग भस्म सेवन विधि

त्रिवंग भस्म को दिन में दो बार और अपने शरीर के हिसाब से आवश्यकतानुसार खाना चाहिए। जिसमें कि इसकी मात्रा एक से दो रति होना चाहिए। त्रिवंग भस्म (trivang bhasma) को हम शहद, मक्खन, मलाई आदि के साथ खाना चाहिए, ज्यादातर लोग शहद के साथ ही इसे खाना पसंद करते हैं क्योंकि त्रिवंग भस्म खाने में कड़वा होता है।

जिससे कि लोग खाना पसंद नहीं करते इसीलिए लोग इसको शहद के साथ खाना ज्यादा पसंद करते हैं।

>> हजरुल यहूद भस्म के फायदे, अन्य जानकारी || Hazrulyahud Bhasma Uses in Hindi

त्रिवंग भस्म के फायदे trivang bhasma benefits in hindi

1.त्रिवंग भस्म ऐसा बस में है जो कि ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है और साथ ही में डायबिटीज का इलाज भी करता है।

2. इस भस्म का सेवन करने से शरीर का तापमान कम रहता है और बुखार के दौरान इसका ज्यादा उपयोग किया जाता है।

3. इस भस्म का उपयोग (trivang bhasma ke fayde) हम पेट और आंत के काम को आसान करने के लिए तथा पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए करते हैं।

4. यह भस्म रक्त तत्व का निर्माण करता है और साथ ही में एनीमिया जैसी बीमारी को दूर करता है और हमारे शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करता है।

5. यदि आपके पेट में गैस या फिर आपके सीने में किसी प्रकार की जलन होती है तो आप इसका सेवन जरूर कर सकते हैं और आपको यह ध्यान रहे कि आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी है।

6 .हमारे शरीर में सूक्ष्म जीवों जैसे वायरस, बैक्टीरिया, फुनगी इत्यादि इन सभी को भी बढ़ने से रोकता है।

>> नवायस लौह के फायदे || Navayas Lauh Uses in Hindi

निष्कर्ष

दोस्तों हमें उम्मीद है कि आज की हमारी यह पोस्ट आपको जरूर पसंद आई होगी। इस पोस्ट में हमने आपको त्रिवंग भस्म से संबंधित सारी जानकारियां दे दिए हैं। जैसे कि त्रिवंग भस्म क्या होता है, त्रिवांग भस्मा बनाने के तत्व क्या होते हैं, त्रिवंग भस्म बनाने की विधि क्या होती है, त्रिभंग भस्म कैसे सेवन कर सकते हैं तथा साथ ही में हमने आपको यह बताया है कि त्रिवंग भस्म के फायदे क्या होते हैं।

यदि हमारे इस पोस्ट में आपको किसी भी प्रकार की त्रुटि नजर आए तो हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं और ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी को पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहिए। धन्यवाद !

shelendra kumar

नमस्कार दोस्तों , में Shelendra Kumar (Founder of healthhindime.com ) हिंदी ब्लॉग कॉन्टेंट राइटर हूँ और पिछले 4 वर्षो से हेल्थ आर्टिकल्स के बारे में ब्लॉग लिख रहा हूँ मेरा उद्देस्य लोगो को हेल्थ के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *